वन परिक्षेत्र अर्जुनी शिकारियों का आतंक गस्त के दौरान 3 शिकारियों को धर दबोचा ।

SARJU PRASAD SAHU

May 28, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-:वनमंडलाधिकारी बलोदा बाज़ार.वन मंडल बलोदाबाज़ार गणवीर धम्मशील के आदेशानुसार एवं उप वनमंडलधिकारी कसडोल अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में तथा परिक्षेत्र अधिकारी,अर्जुनी रूपेंद्र कुमार साहू के निर्देशन में अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल में अवेध कटाई अवेध परिवहन एवं अवैध शिकार करने वालो को धर पकड़ हेतु सतत जंगल में गस्त एवं मुखबिरों से सुचना प्राप्त किया जा रहा है,इसी तारतम्य में दिनांक 27/05/2025 परिसर रक्षी सराईपाली पूनम चंद फेकर वनरक्षक को मुखबिरों से सुचना मिलने पर तत्काल भानु प्रसाद आजाद वनरक्षक, परिसर रक्षी, सिरमाल एवं गंजारडीह परिसर प्रभारी भारत लाल साहू वनपाल, तथा सुरक्षा श्रमिकों को साथ में लेकर कक्ष क्रमांक 335 गायधरसा की और जा रहे थे तभी एक मोटर सायकिल में एक व्यक्ति मोबाइल द्वारा वन्यप्राणी जंगली सुवर शिकार के सम्बन्ध में बात करते हुये अभियुक्तों को मौके पर पकड़ कर पूछताछ किया गया,पूछताछ में अपना नाम शांति लाल वल्द रहसो जाती केवट ग्राम विलाड़ी का होना बताया,जो की अपने साथीगण मदन लाल वल्द धनिराम कोडकु,श्याम लाल वल्द दुकालू गोंड ,एवं सुशील वल्द दशरथ जाती कोडकु तीनो के द्वारा जंगली सुवर का शिकार करना बताया ,मौके स्थल पर पहुच कर अभियुक्तों से 02 नाग कुल्हाड़ी खून से सना हुवा स्टील छुरी 01 नग लकड़ी का गुटका तथा वन्यप्राणी सुवर का कटा हुआ मांस 12.470, कि.ग्रा.मुंडी सहित रंगे हाँथ जप्त किया गया जिसका मौके पर ही जप्तिनामा तैयार किया गया उक्त चारो आरोपियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया ,प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं वन्यजीव सरंक्षण संशोधन अधिनियम 2002 की धारा,9.39.50.51. एवं 52.के तहत जुर्म कायम कर पी.ओ.आर.न.16429/07 नायालय प्रसतूत किया गया,उक्त प्रकरण में फरार 01 आरोपी को पकडने मे राधेलाल चन्द्राकर वनपाल.स.प.अ. अर्जुनी भगीरथी सोनवानी वनपाल स.प.अ.महाराजी प्रवीण कुमार आडील वन रक्षक परिसर रक्षी अर्जुनी का विशेष योगदान रहा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment