लौटते मानसून से किसानों को भारी नुकसान-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

October 13, 2025

सोनाखान-: बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल में लौटते मानसून से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, बेमौसम बारिश से खड़ी फसल पूर्ण रूप से खेत में गिर गई है, और सड़ने जा रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, वनांचल क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, युधिष्ठिर नायक ने बताया कि पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम के माध्यम से हमने छत्तीसगढ़ शासन से फसल क्षति मुआवजा की मांग की है, ऐसी विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ के किसान सरकार पर आस लगाए बैठी हैं, मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार को किसानों के साथ इस समय खड़े होकर उचित मुआवजा राशि देनी चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे को पत्र लिखकर शासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, इस समय ग्राम देवरुम, देवगांव, बाघमाडा , राजा देवरी, नगेडी, नगेडा, आदि कई गांवों के किसानों का फसल, बेमौसम बारिश से खराब हो रही है, सरकार किसानों के स्थिति को जांच पड़ताल कर उचित मुआवजा राशि प्रदान करे।

सह संपादक

Share this content:

2 thoughts on “लौटते मानसून से किसानों को भारी नुकसान-युधिष्ठिर नायक”

Leave a Comment