लच्छनपुर में नवरात्रि पर्व पर महामाया जोत-जंवारा दर्शन एवं हवन-पूजन का भव्य आयोजन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 1, 2025


लच्छनपुर। पावन नवरात्रि पर्व के अवसर पर गांव की आराध्य देवी महामाया और जोत-जंवारा का विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किया गया। दर्शन के बाद श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में बजरंग चौक पहुंचे, जहां नवदुर्गा समिती, बजरंग चौक लच्छनपुर के तत्वावधान में हवन-पूजन का शुभारंभ किया गया। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि से सम्पन्न इस कार्यक्रम में पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण दिखाई दिया।

इस अवसर पर विशेष यजमान के रूप में गोपाल यदु अपने पूरे परिवार सहित उपस्थित रहे और मां महामाया से गांव की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना की। कार्यक्रम की कमान समिति पदाधिकारियों के हाथों में रही। अध्यक्ष दिनेश रजक, उपाध्यक्ष जनकराम साहू, कोषाध्यक्ष छन्नुलाल साहू, सचिव लक्ष्मण साहू, सहसचिव शंकर साहू, संचालक रामकुमार एवं ग्राम पंचायत लच्छनपुर के सरपंच भूपेन्द्र कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

गांव के सैकड़ों लोग इस अवसर पर एकत्र हुए। चतुर राम साहू, भारतलाल साहू, मनहरण, ओमलाल साहू, रोहित साहू, संतोष कुमार साह, राधेश्याम साहू, लखन साहू, दीपक साहू, संतोष साहू, दिलीप साहू, मन्नू साहू, श्रीराम विश्वकर्मा और रामचंद साहू सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से माता के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।

पूरे आयोजन के दौरान देवी भजनों और श्रद्धा के स्वर से माहौल पावन और मंगलमय बना रहा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर नवरात्रि पर्व की शोभा बढ़ा रहे थे। हवन-पूजन सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को नवरात्रि और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

3 thoughts on “लच्छनपुर में नवरात्रि पर्व पर महामाया जोत-जंवारा दर्शन एवं हवन-पूजन का भव्य आयोजन”

  1. Bahut hi jabardast Mata Rani ka Bhavya Sundar Chitra dekhne Ko Mila Hai aur jawara dekhne Ko Mila Hai bahut hi Sundar kritya Mata ji ka sampadak Ji ko बहुत-बहुत badhai iske liye

    Reply

Leave a Comment