रीवा जोन में अपराध पर बड़ा ब्रेक आईजी श्री गौरव राजपूत की रणनीति से 24.58% की गिरावट I

SARJU PRASAD SAHU

April 25, 2025

रीवा – रीवा जोन में कानून-व्यवस्था की स्थिति अब पहले से काफी बेहतर हो गई है। रीवा रजोन के आईजी श्री गौरव राजपूत के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान और रणनीतियों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक के आंकड़े दर्शाते हैं कि भादवि के अंतर्गत आने वाले अपराधों में रीवा जोन में कुल 24.58% की गिरावट दर्ज की गई है।

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो रीवा में 22.84%, सिंगरौली में 31.74%, सीधी में 31%, सतना में 22%, मऊगंज में 12% और मैहर में 16.40% की कमी आई है।

आईजी श्री गौरव राजपूत द्वारा अपनाई गई सख्त कार्यशैली के कारण, गत पक्षिक की अपेक्षा इस पक्षिक में रीवा जोन के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में यह गिरावट आई है।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “रीवा जोन में अपराध पर बड़ा ब्रेक आईजी श्री गौरव राजपूत की रणनीति से 24.58% की गिरावट I”

Leave a Comment