“रास्ता रोककर हमला करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में”

SARJU PRASAD SAHU

July 30, 2025

बलौदा बाजार, 30 जुलाई 2025
थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत नवापारा शनि मंदिर के पास दिनांक 27 जुलाई को एक सनसनीखेज वारदात में चार युवकों ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हुए मारपीट की। आरोपियों में से एक ने पीड़ित की गर्दन पर चाकू टिकाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्रार्थी लेखराम मिरी, निवासी ग्राम खैरघट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह अपने मित्रों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम हरिनभट्ठा जा रहा था, तभी दोपहर 1 बजे नवापारा सिमगा में दीपेंद्र बघेल और उसके साथियों ने बाइक रोककर पैसे की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला किया, जिससे गर्दन में गंभीर चोट आई।

थाना सिमगा पुलिस ने अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दीपेंद्र बघेल (19), नवापारा सिमगा

  2. बालदास कोसले (23), नवापारा सिमगा

  3. आशुतोष कोसले (20), ग्राम चकरवाय

  4. महेंद्र यादव (36), ग्राम दुलदुला

चारों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment