रावणभाठा कृषि मंडी के सामने मिला अज्ञात वृद्ध का शव,

MOTI LAL

September 23, 2025

गरियाबंद ब्रेकिंग:

रावणभाठा कृषि मंडी के सामने मिला अज्ञात वृद्ध का शव,

गरियाबंद :- गरियाबंद, वार्ड नं. 7: शहर के रावणभाठा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने आज सुबह एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मृतक की पहचान व मृत्यु के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

प्रधान संपादक

Share this content:

2 thoughts on “रावणभाठा कृषि मंडी के सामने मिला अज्ञात वृद्ध का शव,”

Leave a Comment