रायगढ़ पुलिस ने 18 घंटे में किडनैपिंग और लूट की गुत्थी सुलझाई

MOTI LAL

May 1, 2025

                                           MASB NEW

                                           गोपेश्वर साहू 

                            जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़ -बिलाईगढ़

रायगढ़ पुलिस ने 18 घंटे में किडनैपिंग और लूट की गुत्थी सुलझाई

रायगढ़। थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम रूचिदा में ऑटो चालक के अपहरण, मारपीट और फिर वीडियो कॉल के जरिए फिरौती की मांग जैसे गंभीर संगठित अपराध का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने उच्च तकनीकी दक्षता, ह्यूमन हिंट और सतर्कता का परिचय देते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टंगिया, आरोपियों के कपड़े सहित अन्य सामग्री बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment