साहिबगंज (बरहरवा): कालू पंचायत अंतर्गत रामनगर हाटपाड़ा एवं भवानंदपुर गांवों में नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले दिनों ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम को जानकारी दी गई थी। शिकायत मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को अविलंब नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दोनों गांवों में सफलतापूर्वक नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला अध्यक्ष श्री अशोक कुमार दास ने फीता काटकर किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने श्री तनवीर आलम के प्रति आभार जताया और कहा कि इस भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर की बहाली से उन्हें बड़ी राहत मिली है।इस अवसर पर आफताब आलम, रामनगर पंचायत अध्यक्ष अनारुल खान, वार्ड सदस्य इंताज शेख, दाऊद शेख, मोकाबिर शेख, कमाल शेख, अजहर शेख, सिद्दीक शेख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Most recent
More