रक्त दान कर मांगा न्याय-युधिष्ठिर नायक..

SARJU PRASAD SAHU

April 22, 2025

बलौदा बाजार -: छत्तीसगढ़ में हो रहे अन्याय, अत्याचार, दुराचार, बलात्कार जैसी दिल दहला देने वाली घोर अपराध के खिलाफ, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशन में, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार के अध्यक्ष, सुमित्रा धृतलहरे एवं जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलागढ़ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में, बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक श्रीमति कविता प्राण लहरे जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए,

इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक “वनांचल” ने अपने तमाम शीर्ष नेताओं के साथ मुख्यमंत्री निवास घेराव करने के बाद, शिवनाथ ब्लड बैंक रायपुर में जाकर रक्त दान किया, और विष्णु देव की गूंगी, बहरी, अंधी सरकार से न्याय की मांग किया है

इस मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे जी के साथ वनांचल से, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, प्रेमशिला नायक, राम कुमार नायक, सुखलाल निषाद, नल कुमार पटेल, सुरेंद्र नायक जान मोहम्मद खान, अभिषेक नायक, मुरली मिश्रा, हेमलाल पटेल, सालिक पटेल, छितिज नायक, अजय पटेल, संदीप पटेल आदि कार्यकर्ता शामिल हुए,

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “रक्त दान कर मांगा न्याय-युधिष्ठिर नायक..”

Leave a Comment