यूपीएससी में सफल होने प्रोत्साहन राशि हेतु 12अगस्त तक आवेदन आमंत्रित*

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

July 30, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

बलौदाबाजार,आदिवासी विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिले के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है।
जिले के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छ.ग. के पते पर 12 अगस्त 2025 तक आवेदन रजिस्ट्रर्ड डाक के माध्यम से भेज सकते है। पात्रता शर्तेे तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट जतपइंसण्बहण्हवअण्पद से डाउनलोड किया जा सकता है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment