युवक पर चाकू से जानलेवा हमला – तीन आरोपी गिरफ्तार

MOTI LAL

September 8, 2025

ब्रेकिंग न्यूज़,,

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला – तीन आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद:- गरियाबंद ज़िले के छुरा थाना अंतर्गत ग्राम सिवनी में रविवार शाम एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते युवराज ध्रुव नामक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अनुज ओगरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवराज ध्रुव सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवराज के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

1) युवराज ध्रुव पिता – नारद राम ध्रुव उम्र 23 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना छुरा जिला- गरियाबंद छ. ग.।

2) अमन ध्रुव पिता स्व. नेहरू ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना छुरा जिला- गरियाबंद छ. ग.।

3) किरण कुमार बघेल पिता दयालु बघेल उम्र 19 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना छुरा जिला- गरियाबंद छ. ग.।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “युवक पर चाकू से जानलेवा हमला – तीन आरोपी गिरफ्तार”

  1. ऐसे लोगो को कड़ी सी कड़ी सजा मिलना चाहिए समाज के लिये बहुत हानिकारक है ये लोग

    Reply

Leave a Comment