युक्तियुक्तकरण निति के विरोध में बहुजन समाज पार्टी का ज्ञापन कार्यक्रम।

SARJU PRASAD SAHU

June 4, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बहुजन समाज पार्टी -: जिला इकाई बलौदा बाजार के तत्वधान में आज दिनांक 04 जून 2025 को भाजपा सरकार की स्कूलों को बंद कर शिक्षा पर प्रहार करने की जनविरोधी नीति युक्तियुक्तकरण के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम ज्ञापन दिया गया

प्रहलाद साहू ने अपने वक्तव्य में बोला कि भाजपा सरकार किस तरह से षड्यंत्र करके शिक्षा को पूरी तरह खत्म करने का काम कर रही है युक्तियुक्तकरण किसी भी स्तर पर समाज जिसमें गरीब, किसान,मजदूर, दलित, आदिवासी, और पिछड़े वर्ग के बच्चों को पंगु करके शिक्षा से वंचित करने की निति है इसे किसी भी कीमत पर रोका जाना चाहिए सरकार लोगो को दिगभ्रमित करने के लिए तरह तरह से बात कर रही है कि स्कूलों को एक साथ संचालित करने से फायदा होगा लेकिन इससे गांव गांव के स्कूलों को बंद करना पड़ेगा गांव से दूर स्कूल होने से बच्चे वहां जाने में सक्षमता नहीं दिखा पायेंगे धीरे धीरे फिर स्कूलों को आबादी के नाम से बंद कर दिया जाएगा और गांव गांव में सरकारी स्कूलों की जगह प्राइवेट स्कूल खुल जाएंगे जिससे गरीब किसान के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे और पूंजीवाद शिक्षा पर हावी होता चला जाएगा जो समाज के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं होगा इसी लिए शिक्षा पर हो रहे हमले को रोका जाना चाहिए जिसके लिए बहुजन समाज पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ रही है।

सरकार ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि खरीफ फसलों को भी समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाएगा लेकिन सरकार खरीफ फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं कर रही है जो सीधे रूप मे किसानों के साथ छलावा है बहुजन समाज पार्टी ये मांग कर रही है कि किसानों के खरीफ फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाना चाहिए।।

10 जून सतनामी समाज के जिला बलौदा बाजार में अपने आत्म सम्मान के प्रतीक जैतखाम के टूटे जाने पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर आन्दोलन किए थे जिसमें असामजिक तत्वों के द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर आन्दोलन की रूप रेखा को बदल दिया जिसमें निर्दोष लोगों की भी गिरफ्तारी सिर्फ उनके सतनामी होने के वजह से किया गया था जो कतई भी सही नहीं है बहुजन समाज पार्टी ये मांग करती है कि उस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर निर्दोष लोगों को राहत देने का काम करे।

इन्हीं सब मांगो को लेकर आज बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय ज्ञापन कार्यक्रम महामहिम राज्यपाल के नाम दिया गया है

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा श्याम टंडन जी, मा एड राजकुमार पात्रे  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा, जिला अध्यक्ष प्रहलाद साहू , मा डेरहा डहरिया  पूर्व जिला अध्यक्ष, मा राजकुमार डहरिया  विधानसभा अध्यक्ष कसडोल, मा धन्नू देवांगन  विधानसभा अध्यक्ष भाटापारा , मा सतीश मनहरे  पूर्व जिला अध्यक्ष ,माननीय बरातु बंजारे , माननीय बंसी कठोत्रे  ,माननीय महेत्तर चेलक , मा परशु कोसले , पंचराम बघेल , माननीय आकाश लहरे  विधानसभा अध्यक्ष बलौदा बाजार, माननीय अजय डहरिया ,श्रीमती ममता बंजारे  ,माननीय कृपाराम संडे, माननीय राधेश्याम मारकंडे जी,माननीय काशीराम रात्रें जी, मा दुर्गा प्रसाद टंडन  व अन्य साथियों की गरिमामई उपस्थिति रही।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment