मोर दुवार साय सरकार महाभियान आज से शुरू पीएम आवास योजना के तहत छूटे हुए पात्र हितग्राहियो का होगा सर्वे

SARJU PRASAD SAHU

April 14, 2025

तीन चरणों में सम्पन्न होगा विशेष पखवाड़ा

बलौदाबाजार-: 14 अप्रैल 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छूटे हुए पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में नये आवास सर्वेक्षण को शतप्रतिशत पूर्ण कराने हेतु मोर दुवार साय सरकार महाभियान 15 अप्रैल 2025 से शुरू होने जा रहा है। आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण पूर्ण कराने हेतु यह विशेष पखवाड़ा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक तीन चरणों में सम्पन्न होगा। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में मोर दुवार साय सरकार महाभियान हेतु सभी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में जिला एवं विकासखंड स्तर पर शुभारम्भ होगा जिसमें 15 से 19 अप्रैल तक मुख्यमंत्री,मंत्रीगण, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा सांकेतिक रूप से एक- एक परिवार क़ा सर्वेक्षण किया जाएगा।द्वितीय चरण अंतर्गत 20 से 28 अप्रैल तक ग्राम नोडल अधिकारी एवं सर्वेक्षक द्वारा प्रत्येक ग्राम में सभा आयोजित करेंगे। सर्वेक्षक द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र में घर – घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 से 30 अप्रैल तक सर्वेक्षक एवं सरपंच के संयुक्त हस्ताक्षर से सर्वे कार्य शतप्रतिशत पूर्ण होने का प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को प्रेषित किये जाएंगे।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “मोर दुवार साय सरकार महाभियान आज से शुरू पीएम आवास योजना के तहत छूटे हुए पात्र हितग्राहियो का होगा सर्वे”

Leave a Comment