मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कला जत्था के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण का सन्देश।

SARJU PRASAD SAHU

May 30, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: 30 मई 2025/जल संरक्षण को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत शुक्रवार क़ो ग्राम रावन में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल के समुचित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

कला जत्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और संवादों के माध्यम से ग्रामीणों को जल की महत्ता समझाई और बताया कि किस प्रकार हम सभी मिलकर जल संकट से बच सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा व बच्चे उपस्थित रहे और उन्होंने प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए जल संरक्षण की शपथ भी ली।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को जल संरक्षण से संबंधित पम्पलेट व जानकारी सामग्री भी वितरित की गई।

पीएचई के कार्यपालन अभियंता मनोज कुमार ठाकुर बताया ने कि यह अभियान जिले के विभिन्न गांवों में चलाया जा रहा है ताकि जमीनी स्तर पर जल प्रबंधन को सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जल स्रोतों के संरक्षण, हैंडपंप,नल-जल योजनाओं के रख-रखाव तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment