मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार – थाना सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

TEKRAM KOSLE

October 14, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

स्थान: भाटापारा | दिनांक: 14 अक्टूबर 2025

🔹 मुख्य बातें

ग्राम लटुवा निवासी 04 आरोपी गिरफ्तार

शुक्लाभाटा मोड़ लटुवा रोड से चोरी की गई थी मोटरसाइकिल

मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने की कर रहे थे तैयारी

पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद

 

📰 मामले का पूरा विवरण

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी धर्मेंद्र रजक, निवासी ग्राम अर्जुनी (थाना भाटापारा ग्रामीण) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 25 अगस्त 2025 की रात 9 बजे, वह ग्राम शुक्लाभाटा से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में शुक्लाभाटा मोड़ लटुवा रोड पर थोड़ी देर के लिए रुककर गाड़ी में चाबी छोड़ मैदान की ओर चला गया। जब वह वापस लौटा, तो उसकी मोटरसाइकिल CG22 X2557 वहां से गायब थी।

शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 845/2025, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना शुरू की गई।

👮‍♀️ पुलिस की तत्परता और जांच कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने त्वरित जांच प्रारंभ की।
जांच के दौरान पुलिस ने मार्ग में स्थित दुकानों, पान ठेलों और आसपास के रहवासियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को ग्राम लटुवा निवासी एक युवक चलाते हुए देखा गया था।

सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम लटुवा पहुंचकर चारों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल किया और बताया कि वे मोटरसाइकिल को पार्ट्स में अलग कर बेचने की तैयारी कर रहे थे।

🔧 बरामदगी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल और उसके अलग-अलग पार्ट्स बरामद कर लिए हैं।
सभी चारों आरोपियों को 14 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

👤 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. राहुल फेकर (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम लटुवा, थाना सिटी कोतवाली

2. खिलावन वर्मा उर्फ सोनू वर्मा (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम लटुवा, थाना सिटी कोतवाली

3. सूरज वर्मा (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम लटुवा, थाना सिटी कोतवाली

4. पारस वर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम लटुवा, थाना सिटी कोतवाली

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार – थाना सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

  1. प्रशासन द्वारा, ऐसे बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा देवें
    ताकि गलती दोबारा न हो

    Reply

Leave a Comment