
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
बलौदाबाजार, 3 दिसम्बर 2025।
जिले के विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 4 दिसम्बर 2025 को तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गोत्सव मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन महाअभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को 194 करोड़ 79 लाख रुपये से अधिक की विकास सौगात प्रदान करेंगे।
इस कार्यक्रम में 94 निर्माण कार्यों का लोकार्पण (41 करोड़ 91 लाख) और 80 नए कार्यों का भूमिपूजन (152 करोड़ 87 लाख) किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
—
16013 हितग्राहियों को 5 करोड़ से अधिक की सौगात
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 16013 हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरण किया जाएगा। मुख्य वितरण इस प्रकार—
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
1073 हितग्राहियों को पूर्ण आवास की चाबी
कुल राशि : 12 करोड़ 87 लाख रुपये
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना
5000 किसानों को अधिकार अभिलेख का वितरण
सायबर फ्रॉड राशि वापसी
27 लाख रुपये के चेक वितरण
श्रम विभाग
विभिन्न योजनाओं के तहत 83 लाख रुपये के चेक
आदिवासी विकास विभाग
8333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख रुपये की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति
महिला एवं बाल विकास – महिला कोष
महिला स्व-सहायता समूह एवं सक्षम योजना अंतर्गत
16 हितग्राहियों को 25 लाख रुपये के चेक
खादी ग्रामोद्योग
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
10 हितग्राही – 9.69 लाख रुपये
हम होंगे कामयाब योजना
60 हितग्राही – 6.81 लाख रुपये
—
प्रमुख लोकार्पण कार्य (कुल—94 कार्य)
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1073 आवास, लागत: 12 करोड़ 87 लाख
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
एकल नल जल योजना अमाकोनी – 1.74 करोड़
रिट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना हथबंद – 1.61 करोड़
एकल नल जल योजना पौसरी – 1.52 करोड़
एकल नल जल योजना सेम्हराडीह – 1.44 करोड़
नल जल प्रदाय योजना खपराडीह – 1.43 करोड़
—
प्रमुख भूमिपूजन कार्य (कुल—80 कार्य)
लोक निर्माण विभाग
बलौदाबाजार–रिसदा–हथबंद मार्ग मजबूतीकरण – 49 करोड़ 17 लाख
रिसदा बायपास मार्ग निर्माण – 20 करोड़ 98 लाख
बलौदाबाजार इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स – 15 करोड़ 59 लाख
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
प्रधानमंत्री आवास योजना के 717 आवास, लागत: 8 करोड़ 60 लाख
जल संसाधन विभाग
तिल्दा विकासखंड के कोल्हान नाले पर सुंगेरा एनिकट निर्माण – 8 करोड़ 4 लाख