मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट की मुहर: दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामाखेडा किये जाने का निर्णय।

SARJU PRASAD SAHU

June 4, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: 4 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार क़ो मंत्रिपरिषद की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामखेड़ा किये जाने का अनुमोदन किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 फ़रवरी 2024 क़ो दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह “माघी मेला” में सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने दामाखेड़ा क़ा नाम कबीर धर्मनगर दामाखेडा करने की घोषणा की थी।

सिमगा विकासखंड अंतर्गत दामाखेड़ा कबीर पंथियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।यहां प्रति वर्ष माघ पूर्णिमा के अवसर पर विशाल संत समागम समरोह एवं माघी मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें देश -विदेश के श्रद्धालु शामिल होते हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment