बलौदाबाजार, 10 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज हेलीकॉप्टर से वीरभूमि सोनाखान पहुंचे, जहाँ उनका आत्मीय एवं गर्मजोशीपूर्ण स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।
हेलीपेड पर कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री की अगवानी करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट एवं सक्रिय रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा एवं लोग आगामी कार्यक्रमों को लेकर विशेष रूप से उत्साहित दिखाई दिए।