मुख्यमंत्री का धान से वजन कर अन्नदाताओं के उपज का किया गया सम्मान

TEJASWI NATH SONI

December 4, 2025

स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को वितरित की गई सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र

 

बलौदाबाजार, 4 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुहेला में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करते हुए सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री का धान से वजन कर किसानों की उपज का प्रतीकात्मक सम्मान किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने उपस्थित किसानों से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की प्रक्रिया, खरीदी व्यवस्था तथा तुलाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।

 

 

 

विभागीय स्टॉलों में सामग्री वितरण

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान—

 

पुलिस विभाग स्टॉल

 

हेलमेट वितरण

 

नशा मुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 गांवों की महिला कमांडों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

 

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का अवलोकन

 

पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई।

 

 

समाज कल्याण विभाग स्टॉल

 

25 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

 

 

कृषि विभाग स्टॉल

 

18 किसानों को सरसों, रागी एवं मसूर के प्रमाणित बीज वितरित किए गए।

 

 

कौशल विकास विभाग

 

“हम होंगे कामयाब” कार्यक्रम के अंतर्गत 60 युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों तक सुविधाएँ पहुँचाना और किसानों की आय वृद्धि को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों और हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment