मितानिन दिवस पर सरपंच राज दीवान ने श्रीफल, साड़ी भेंट कर दी बधाई

SARJU PRASAD SAHU

November 25, 2025

रिकोकला। मितानिन दिवस के अवसर पर कसडोल ब्लॉक के ग्राम पंचायत रिकोकला में मितानिन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी मितानिन बहनों का सम्मान किया गया। पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

मुख्य अतिथि सरपंच राजकुमार दीवान ने मितानिनों की सराहना करते हुए कहा कि मितानिनें गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं।

 

सचिव प्रेम साय पालेश्वऱ ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को ग्रामीण धरातल पर लाने वाली और जन्-जन् तक पहुंचाने वाली मितानिन ही होती है।

वही पंच प्रमोद कुमार साहू ने मितानिनों को उनकी सेवा भावना और जन-जागरूकता के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मितानिनों के स्वास्थ्य सेवाओं व समर्पण से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था तंत्र मजबूत होता है। हम उनके समर्पण को नमन करते हैं।

इस दौरान उपस्वाथ्य केंद्र रिकोकला कि कि सीएचओं व आरएचओ कि भी उपस्थिति रही उन्होंने मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग का आधार बताया।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान सरपंच राजकुमार दीवान,सचिव प्रेमसाय पालेश्वऱ, रोजगार सहायक दिनेश त्रीवेदी,उपसरपंच प्रतिनिधि हिरा दीवान, पंच रुपसिंह डड़सेना, पंच अभिषेक अवस्थी, पंच टेकराम डड़सेना, पंच राजेंद्र सोनी, पंच अमरसिंह ठाकुर, पंच राधे ठाकुर, पंच मिट्ठू लाल सोनवानी, पंच रेखराम दीवान, पंच सुकालू दीवान, पंच बाजेंद्र ध्रुव एवं ग्रामीण जन् उपस्थित रहें।सभी कि सामूहिक उपस्थिति में मितानिनों को श्रीफल एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment