मिट्टी के दीये एवं स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने जिला प्रशासन की पहल

TEJASWI NATH SONI

October 8, 2025

कलेक्टर दीपक सोनी ने दिया आदेश – बाजार में मिट्टी के दीये बेचने आने वाले ग्रामीणों से नहीं वसूला जाएगा कोई कर

बलौदाबाजार,
दीपावली पर्व के अवसर पर मिट्टी के दीये और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बलौदाबाजार ने सराहनीय पहल की है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बाजार में मिट्टी के दीये विक्रय करने आने वाले कुम्हारों एवं ग्रामीणों से नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कर वसूल नहीं किया जाएगा।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि हर वर्ष दीपावली के समय ग्रामीण एवं कुम्हार समुदाय द्वारा परंपरागत रूप से मिट्टी के दीये बनाकर बाजारों में लाया जाता है। प्रशासन का यह निर्णय उन्हें आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करेगा।

कलेक्टर सोनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे विक्रेताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली पर्व के दौरान आमजन स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता दें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

प्रशासन की यह पहल आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त बनाते हुए ग्रामीण कलाकारों और परंपरागत व्यवसायों के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

सह संपादक

Share this content:

2 thoughts on “मिट्टी के दीये एवं स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने जिला प्रशासन की पहल”

Leave a Comment