महासमुंद और देवरी सोनाखान अघरिया समाज की सामूहिक बैठक संपन्न-युधिष्ठिर नायक।

SARJU PRASAD SAHU

June 22, 2025

सरजू प्रसाद साहू , सोनाखान अखिल भारतीय अघरिया समाज राष्ट्रीय समिति के अनेक क्षेत्र हैं, उन समस्त क्षेत्रों में समाज पदाधिकारी काम करते हैं, और अपने अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास रत रहते हैं, विभिन्न कार्यकम बालसभा, महासभा के माध्यम से समाज के सुझाव, प्रतिक्रिया, गतिविधि, समस्या निदान आदि पर विचार विमर्श कर संशोधन, परिवर्तन, आदि निर्णय समाज हित में किया जाता है

अखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी सोनाखान के युवा संयोजक युधिष्ठिर नायक वनांचल, ने बताया कि इसी क्रम में अखिल भारतीय अघरिया समाज महासमुंद और अखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी सोनाखान की बैठक पटेवा, (महासमुंद) में आयोजित हुई, जहां कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया, कई समस्याओं को सुलझाया गया है, और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं,

इस कार्यक्रम में देवरी सोनाखान क्षेत्र से संयोजक पुनीत राम नायक, अध्यक्ष देवानंद नायक, उपाध्यक्ष डॉ उसत राम नायक, गोप लाल पटेल, युवा संयोजक युधिष्ठिर नायक वनांचल, सचिव खीरप्रसाद चौधरी, के साथ भूपेंद्र नायक, ननकेश्वर पटेल, भगत नायक, नल पटेल, विष्णु पटेल, उसत पटेल, हेमलाल पटेल, काशी राम पटेल, सालिक चौधरी, नरेश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे, वहीं महासमुंद क्षेत्र से, रूपलाल पटेल, होरी लाल पटेल, लक्ष्मण पटेल, जीतराम पटेल, के साथ सैकड़ों सामाजिक बंधु गण, माता बहन उपस्थित रहे हैं l

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment