महामहिम राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सुश्री लखनी साहू को किया सम्मानित

SARJU PRASAD SAHU

October 8, 2025

कोरबा -:  जिला की प्रतिभाशाली छात्रा सुश्री लखनी साहू ने अपनी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं और समर्पण से न केवल जिले का बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।

भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें “एमवाई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

सुश्री लखनी साहू, शासकीय ई. वी. पी. जी. कॉलेज, कोरबा की पूर्व छात्रा और सक्रिय एनएसएस स्वयंसेविका रही हैं। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा सामाजिक जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उनके इस राष्ट्रीय सम्मान पर कुलपति आचार्य ए. डी. एन. बाजपेई, कुलसचिव डॉ. तरणीश गौतम तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सह संपादक

Share this content:

2 thoughts on “महामहिम राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सुश्री लखनी साहू को किया सम्मानित”

Leave a Comment