महतारी एक्सप्रेस 102 से सीमेंट ढुलाई — ड्राइवर पर विभागीय गाज, तत्काल सेवा समाप्त

TEJASWI NATH SONI

October 15, 2025

102 महतारी एक्सप्रेस वाहन का निजी उपयोग — ड्राइवर पर हुई कड़ी कार्यवाही

कसडोल, बलौदा बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में पदस्थ महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक CG07-4430 के चालक नीलेश साहू को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा वाहन का निजी कार्य में उपयोग करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

मामला तब सामने आया जब उक्त वाहन का सीमेंट की बोरियां ढोते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जनप्रतिनिधियों, आमजनों और पत्रकारों द्वारा यह मामला स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद तत्काल जांच और कार्रवाई की गई।

102 महतारी एक्सप्रेस योजना का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इस सेवा के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में वाहन का निजी कार्य हेतु उपयोग आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित करता है।

खंड चिकित्सा अधिकारी कसडोल ने इस गंभीर लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश के पालन में कंपनी द्वारा वाहन चालक नीलेश साहू को नियमों के उल्लंघन और घोर लापरवाही के चलते उनके पद से कार्यमुक्त करते हुए सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “महतारी एक्सप्रेस 102 से सीमेंट ढुलाई — ड्राइवर पर विभागीय गाज, तत्काल सेवा समाप्त”

Leave a Comment