महंत विद्यालय नरधा के छात्र निर्माण सोनवानी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.83% अंक अर्जित कर रचा कीर्तिमान

TEKRAM KOSLE

May 9, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम सत्र 2024-25 में महंत लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरधा के छात्र निर्माण कुमार सोनवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

निर्माण, श्री ईश्वर लाल सोनवानी एवं श्रीमती अंजलि देवी सोनवानी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता, बल्कि विद्यालय व समस्त क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इस सफलता में उनके माता-पिता के मार्गदर्शन के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों/शिक्षिकाओं के योगदान और सहयोग की अहम भूमिका रही है।

विद्यालय परिवार निर्माण की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

 

 

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment