भाटापारा शहर में गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान हमला करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 बालक भी शामिल

TEKRAM KOSLE

November 7, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

भाटापारा, 6 नवंबर 2025।
भाटापारा शहर में गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान हुई मारपीट और प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। आरोपियों ने बाजा में नाचने की बात को लेकर विवाद करते हुए संत कंवरराम वार्ड के लोगों पर हमला किया था।

घटना का विवरण

1 नवंबर को संत कंवरराम वार्ड के निवासी बाजे-गाजे के साथ गौरी-गौरा विसर्जन के लिए माता देवालय तालाब जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पीछे स्थित सर्कस मैदान के पास आरोपी मिथिलेश निषाद, राकेश मिश्रा और अन्य साथी तालाब से लौट रहे थे।
बताया गया कि आरोपी बाजे के साथ नाचने लगे। जब विसर्जन में शामिल लोगों ने उन्हें रोका, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे, लोहे के रॉड, पत्थर और चाकू से हमला कर दिया, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।

मामले में दर्ज अपराध

घटना के बाद थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 591/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 109, 191(2), 190 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में भाटापारा शहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल 13 आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान बाजा में नाचने से मना करने पर हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

1. मिथिलेश निषाद (19 वर्ष), निवासी सर्कस मैदान के पास, भाटापारा

2. राकेश मिश्रा (48 वर्ष), निवासी सर्कस मैदान के पास, भाटापारा

3. भागीरथी निषाद (22 वर्ष), निवासी सर्कस मैदान स्टेशन वार्ड, भाटापारा

4. विधि से संघर्षरत बालक – 10 नफर

 

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है, और उनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। मामला अभी विवेचना में है।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment