भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केंद्र शुरू — उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास की निःशुल्क सुविधा

TEJASWI NATH SONI

November 27, 2025

बलौदाबाजार, 26 नवम्बर 2025। नशामुक्त समाज की दिशा में जिला प्रशासन के प्रयासों को नया आयाम मिलता हुआ दिखाई दिया, जब बुधवार को भाटापारा के महारानी चौक में जिले के दूसरे नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने फीता काटकर केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सविता अनंत, नगर पालिका सभापति कुंज राम कोसले, एसडीएम श्यामा पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

निःशुल्क उपचार और पुनर्वास की व्यापक सुविधा

अतिथियों ने केंद्र का निरीक्षण करते हुए संचालक ममता शर्मा से सभी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। केंद्र में भर्ती युवाओं से मिलकर अधिकारियों ने उन्हें नशे से दूर शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि—

  • केंद्र में योगाभ्यास और मेडिटेशन नियमित रूप से प्रारंभ किया जाए।

  • पुनर्वास हेतु कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था की जाए ताकि नशामुक्ति के बाद युवाओं का जीवन स्थिर हो सके।

सुविधाएँ और क्षमता

यह केंद्र समाज कल्याण विभाग द्वारा संगी मितान सेवा संस्थान के माध्यम से संचालित होगा।

  • कुल क्षमता — 15 मरीज

  • वर्तमान में — 10 युवक भर्ती

  • उपलब्ध सुविधाएँ —

    • ध्यान एवं मेडिटेशन हॉल

    • डायनिंग हॉल

    • लाइब्रेरी

    • 4 शयन कक्ष

    • परामर्श कक्ष

    • स्वच्छ शौचालय

    • निःशुल्क रहने, उपचार एवं काउंसलिंग की सुविधा

जिला प्रशासन का सकारात्मक कदम

यह केंद्र न केवल नशे से ग्रसित युवाओं को उपचार देगा, बल्कि उनके मानसिक पुनर्वास, सामाजिक पुनर्स्थापन और रोजगार की दिशा में भी कार्य करेगा। जिले में नशामुक्ति के प्रति प्रशासन के सतत प्रयासों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment