भाटापारा के विधि महाविद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों ने ली नशामुक्त रहने की शपथ

TEKRAM KOSLE

October 29, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 29 अक्टूबर 2025। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा गोविंद सारंग शासकीय विधि महाविद्यालय भाटापारा में “नई दिशा अभियान” के तहत नशे से मुक्ति हेतु जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे होने वाली मानसिक, सामाजिक और शारीरिक परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अधिकारियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।

जिला प्रशासन के सहयोग से जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा नशे के दुष्परिणामों और मनोविकास से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही “हम होंगे कामयाब” पहल के तहत युवाओं को रोजगार पोर्टल में QR कोड स्कैन कर पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भी महिला उत्पीड़न और लैंगिक अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ जनजागरण फैलाना और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment