भव्य स्वागत के साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का पलारी आगमन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 4, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे

पलारी। भारतीय जनता पार्टी मंडल पलारी में आज ऐतिहासिक अवसर रहा, जब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. सनम जांगड़े का प्रथम आगमन हुआ। मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और फटाकों की गूंज के बीच उनका भव्य स्वागत किया।

बलौदाबाजार जिले के प्रथम नेता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। डॉ. जांगड़े लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहते हुए लगातार विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आए हैं। उन्होंने सर्वप्रथम भाजपा मंडल लवन के अध्यक्ष के रूप में अपना दायित्व निभाया। इसके बाद वे लगातार तीन बार जनपद सदस्य चुने गए और जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की सेवा की। डॉ. जांगड़े ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, बिलाईगढ़ से विधायक और बलौदाबाजार भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा के चलते उन्हें अब प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम दायित्व का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, किसान मोर्चा महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार वर्मा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सेवक वर्मा, रमेश धीवर, मंडल महामंत्री संतोष वर्मा, आईटी सेल जिला संयोजक नेतरंजन निर्मलकर, संकेत वर्मा, खुशबू बंजारे, जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पिला राम साहू, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मनोज आडिल, भाजयुमो अध्यक्ष भोला वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भव्य स्वागत कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया कि डॉ. जांगड़े का नेतृत्व न केवल जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि प्रदेश की राजनीति में अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका को और मजबूत करेगा।

सह संपादक

Share this content:

2 thoughts on “भव्य स्वागत के साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का पलारी आगमन”

Leave a Comment