बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ व लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों का हुआ लाइव प्रसारण।

SARJU PRASAD SAHU

May 26, 2025

माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों से बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं लोकार्पण लोक भवन लखनऊ में आयोजित किया गया, इस दौरान विगत 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की उपलब्धियों के संबंध में लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, यहां आयोजित कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण प्रदेश के समस्त जनपदों में भी देखा गया, इस क्रम में जनपद फिरोजाबाद में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया, जनप्रतिनिधियों के अलावा इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे एवं समस्त विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया, इस कार्यक्रम में रविकांत, खालिद हुसैन, नीरज सिंह, रीमा यादव, ज्योति राठौर, रागनी राठौर, सोमेश यादव, राजीव कुमार, कल्पना यादव, सोनाली यादव, पूनम राजपूत, विनीता राही इत्यादि शिक्षकों को प्रमाण पत्र और टैबलेट देकर सम्मानित किया,

इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए हम क्या कर सकते हैं, इसका सदैव प्रयास करना चाहिए, शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा हम विश्व में अपने देश को और आगे, शीर्ष पर ले जा सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें, ताकि आने वाले समय में हम अपने देश को अग्रणी देशों की श्रेणी में ले जा सकें, इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि हमारे जनपद के शिक्षक कई क्षेत्रों में आगे हैं और बच्चों को भी आगे ले जाने के लिए सतत प्रयत्नशील है, इस समय समर कैंप जगह-जगह विद्यालय में चलाए जा रहे हैं, जिसमें बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निकालने का प्रयास किया जा रहा है, इसका उद्देश्य है कि बच्चों की प्रतिभा शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी निखर कर सामने आए।

शिक्षकों के हाथों में भविष्य की पीढ़ीयां का भविष्य निहित है, इसलिए हमारी उम्मीद है कि सभी शिक्षक निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे और जनपद की शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे, जिससे यहां के बच्चे आगे निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, देश की प्रगति में अपना योगदान दे सके

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment