बेमौसम बारिश से किसानों को क्षति, मुआवजा की मांग-युधिष्ठिर नायक।

SARJU PRASAD SAHU

May 31, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: जिला और कसडोल विकास खंड में वनांचल के नाम से प्रसिद्ध, बिलाईगढ़ विधानसभा के कृषि प्रधान क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है, किसान दिन रात कड़ी मेहनत कर अपना फसल तैयार किया था, और परिणाम लेने के ठीक पहले बेमौसम बारिश से किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है l

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग किया है, साथ ही साथ बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी से मिलकर कलेक्टर बलौदाबाजार से चर्चा कर, किसानों को बेमौसम बारिश से हुई भारी क्षति के लिए शासन से मुआवजा दिलाने की बात करने को कही है l

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने बताया कि इस बेमौसम बारिश से ग्राम देवरुम, गोलाझर, चांदन, सुखरी, रुनझुनी, डुमरपाली, रंगोरा, बया, पाकरीद, चेचरापली, कोसमसारा, देवगांव, बागमाड़ा, नगेड़ी, नगेड़ा, बिलारी, कौहा, कुरामाझर, कलमी दादर, छाता, मनदीप, नगरदा, कुशभाठा, खैरा, बरपानी, सोनपुर , कुशगढ़ आदि ग्रामों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है l

बेमौसम हुई बारिश से क्षतिपूर्ति राशि की मांग करने वालों में युधिष्ठिर नायक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, रामकुमार नायक, हेमलाल पटेल, सालिक राम, टुपेश्वर, लेश कुमार, जीवर्धन पटेल, संतु बरिहा, आदि लोगों ने प्रमुख है

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment