बिटकुली में अंतर्राष्ट्रीय नशानिवारण शिविर का आयोजन।

SARJU PRASAD SAHU

June 18, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार,18 जून 2025/ शासन के निर्देशानुसार नशा से बचने हेतु 01 जून 2025 से 26 जून 2025 तक शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है।इसी तारतम्य में बुधवार क़ो विकासखंड बलौदाबाजार ग्राम पंचायत बिटकुली में भारत माता वाहिनी समूहों कीे उपस्थिति में नशे पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।

बताया गया कि नशा एक व्यक्ति करता है और बरबाद उसका पूरा परिवार हो जाता है। अगर नशे की लत से छुटकारा पाना है तो एक दृढ़ संकल्प लेकर अथवा एक सकारात्मक सोच लेकर नशे को छोड़ना पडे़गा। इस हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशामुक्ति केन्द्र भी सहयोग करता है। नशामुक्ति केन्द्र में मनोचिकित्सक उपलब्ध है, दवाईया भी दी जाती है । सरकार इन पीड़ित को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाती है, शराब और गुटखें पर रोक लगानें के प्रयास करती है। नशा एक ऐसी बिमारी है जो समाज को खोखला करती है एवं इससे कई परिवार नष्ट हो रहे है, इसलिए नशे से दुर रहे। नशामुक्त भारत अभियान, मानसिक स्वास्थ्य एवं महिला उत्पीड़न के बारे में बताया गया साथ ही साथ नशामुक्ति हेतु संकल्प भी लिया गया।

खैरघटा स्थित नशामुक्ति केन्द्र में प्रतिदिन योगाभ्यास, पूजा पाठ एवं सामाजिक कार्यक्रम कराया जाता है, इस संबध में भी जानकारी महिलाओं एवं नागरिकों को दी गई।

इस अवसर पर सरपंच ललिता कोसरे उप संचालक समाज कल्याण अरविन्द गेडाम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment