बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के विरोध में मंडल यूथ कांग्रेस की बैठक, उग्र आंदोलन की चेतावनी

MOTI LAL

October 8, 2025

बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के विरोध में मंडल यूथ कांग्रेस की बैठक, उग्र आंदोलन की चेतावनी

छुरा/ गरियाबंद:- घाटखाल्हे मंडल यूथ कांग्रेस के तत्वाधान में मुण्डागांव में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने तथा बिजली दरों में मनमानी वृद्धि के खिलाफ विरोध जताया गया। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।

बैठक में यूथ कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों को थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि बिजली बिल हाफ योजना को तत्काल प्रभाव से बहाल नहीं किया गया, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता: मक्कू दीक्षित, पन्नालाल ध्रुव, यशपेंद शाह, गौरव मिश्रा, रितेश दीक्षित, केवल कुमार साहू, भानु प्रताप भारद्वाज, चित्रसेन डढ़सेना, विजय यादव, रूपनारायण मंडले, ओंकार साहू, जय राम जगत, भागीरथी साहू, दुर्गेश साहू, चेतन ठाकुर, मन्नू लाल चौहान, केवल दीवान, नीलकंठ ठाकुर, अर्जुन दीवान, घनश्याम साहू, टिकेश्वर निर्मलकर समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

मुख्य मुद्दे जिन पर चर्चा हुई:

बिजली बिल हाफ योजना की बहाली,

बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी का विरोध,

हस्ताक्षर अभियान को गांव-गांव तक पहुँचाने की रणनीति,

भविष्य में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा,

मंडल यूथ कांग्रेस ने साफ कर दिया कि यह संघर्ष केवल एक योजना की बहाली का नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों की रक्षा का है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के विरोध में मंडल यूथ कांग्रेस की बैठक, उग्र आंदोलन की चेतावनी”

Leave a Comment