“बिचौलिये का एक दाना भी उपार्जन केंद्र में न आने पाए” – कलेक्टर दीपक सोनी

TEJASWI NATH SONI

December 3, 2025

अवैध धान पर कड़ी निगरानी, किसानों से रकबा समर्पण अनिवार्य करने के निर्देश

 

बलौदाबाजार, 3 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों की ऑनलाइन बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध धान किसी भी स्थिति में उपार्जन केंद्र तक नहीं पहुंचना चाहिए। बिचौलियों द्वारा धान खपाने की मंशा को पूरी तरह विफल करने पर जोर देते हुए कहा गया कि “उपार्जन केंद्र में बिचौलिये का एक भी दाना धान नहीं आना चाहिए।”

 

अवैध धान पर सख्त निगरानी

 

कलेक्टर ने सभी समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे केंद्र वार खरीदी की स्थिति पर कड़ी नजर रखें। पिछले वर्ष की तुलना में जहां अधिक धान खरीदी दर्ज हुई है, उन केंद्रों के प्रबंधकों से विस्तृत जानकारी ली गई और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए।

 

किसानों से अतिरिक्त रकबा समर्पण अनिवार्य

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी किसानों से अतिरिक्त रकबे का समर्पण अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि अवैध धान की संभावनाओं को समाप्त किया जा सके।

 

ऑपरेटरों को सख्त निर्देश – प्रतिदिन फोटो अपलोड अनिवार्य

 

कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचने वाले किसानों का वाहन सहित फोटो प्रतिदिन खींचकर समय पर ऐप में अपलोड करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

धान को भीगने से बचाने उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें

 

बारिश की स्थिति को देखते हुए उन्होंने सभी केंद्रों में—

 

ड्रेनेज व्यवस्था,

 

तिरपाल,

 

कैप कवर,

 

 

जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इसके अलावा धान की उचित स्टैकिंग, पर्याप्त बारदाना, तथा हमालों के परिश्रमिक भुगतान की भी समीक्षा की गई।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment