बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

SARJU PRASAD SAHU

April 24, 2025

जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुई घटना पर जताया आक्रोश

गरौठा झांसी। जम्मू कश्मीर के पहलगांव में निर्दोष हिंदू पर्यटकों कि आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या करने के विरोध में बार एसोसिएशन गरौठा द्वारा घटना की घोर निंदा की गई एवं घटना में निर्दोष मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई।तत्पश्चात सभी अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी को सौंपा।ज्ञापन में बार एसोसिएशन ने जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार से सुरक्षा दिलाने की मांग करते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की भी मांग की। ज्ञापन देने वाले अधिवक्ताओ में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसेवक पाठक, महामंत्री पंडित विवेक कुमार त्रिपाठी, अमित सिंह चौहान, सिया शरण रिछारिया, सूरज सिंह यादव, बहोरन सेगर, शत्रुघ्न सिंह गौर, प्रमोद कुमार राय ,आनंद प्रकाश यादव, अनेक यादव, अशोक यादव, बृजेंद्र कुमार द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद सोनी, डीके जैन, अवधेश सिंह परिहार, विपिन कुमार द्विवेदी, ओम प्रकाश मिश्रा, रामजी पटेरिया, श्रीकांत राय, राजेश सिंह परिहार, रामकिशोर वर्मा, योगेश द्विवेदी, विनीत पटसरिया, विजेंद्र वर्मा, सतीश गुप्ता, विनोद कुमार खरे, असलम सिद्दीकी, लखन कुशवाहा, रामचरन कुशवाहा, राघवेंद्र द्विवेदी, प्रकाश चंद्र राजपूत, रामकुमार प्रजापति, विपिन दुबे सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा”

Leave a Comment