बारनवापारा में दस पंचायतों कि महाबैठक रकबा कटौती क़े संसोधन हेतु कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

SARJU PRASAD SAHU

November 23, 2025

विकासखंड कसडोल अंतर्गत बाऱ नवापारा वनाँचल क्षेत्र क़े सहकारी समिति बार अन्तर्गत आने वाले दस पंचायत उनके आश्रित अठ्ठाईस ग्रामो के किसानों ने बार में बैठकर निर्णय लिया गया।किसानों के कृषि जमीन का रकबा कटने व अनेकों किसानों का रकबा जीरो होने के संबंध में किसानों से जुड़ी भारी समस्या के समाधान हेतु तहसील कार्यालय सोनाखान का अनेकों बार चक्कर काटा गया।किन्तु तहसील कार्यालय में समाधान नहीं होने कि. स्थिति में बार क्षेत्र क़े किसानों ने मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू को बताया कि कलेक्टर आफिस बलौदा बाजार जाने एवं उन्हें ज्ञापन देने कि योजना बनाई गई है। उक्त संदर्भ में कलेक्टर ऑफिस जाने एवं समस्या क़े त्वरित समाधान हेतु बार क्षेत्र के किसान कलेक्टर बलौदा बाजार को ज्ञापन देंगे और समस्या का समाधान नवंबर माह तक नहीं होने कि स्थिति में आंदोलन करने कि रूपरेखा तैयार किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से सहकारी समिति बार के अध्यक्ष प्रिंस गोलू ठाकुर , पुरषोत्तम प्रधान , भुवन यादव , डिग्री प्रधान , प्रवीण साहू , संपत ठाकुर , अमरध्वज यादव , दिनेश ठाकुर , अनिरुद्ध दीवान , राजकुमार दीवान , लोकनाथ रात्रे ,इंद्र दीवान , संतलाल साहू सहित सैकड़ों कि संख्या में किसान उपस्थित रहें।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment