बार -: विकासखंड कसडोल अंतर्गत आने वाले वनाँचल क्षेत्र बार नवापारा में इन दिनों कच्ची सड़को कि स्थिती काफ़ी जर्जर हो चली है।क्षेत्रवासी वन विभाग क़े उदासीन रवैये से परेशान नजर आ रहें है क्यूँकि कहने के नाम पर सड़क मरम्मत व मुरमीकरण का कार्य तो चल रहा है परन्तु वह केवल खानापूर्ति बस है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाऱ से पिथौरा सड़क मार्ग में मिट्टी को डालने का कार्य किया गया है जिससे बेमौसम बारीश क़े आने पर भी एक ही बार में सड़क कि धज्जियां उड़ जाएगी यह विभाग क़े द्वारा कि जा रही कार्य में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार कि श्रेणी में आता है।
वही मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि अकलतरा व चरौदा मार्ग में मुरुम तो डाला गया है परन्तु वह ऊंट क़े मुंह में जीरा वाली कहावत क़े अनुसार नज़र आता है।इस तरह अगर पुरे क़े पूरे कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है सड़को कि मरम्मत क़े नाम पर खुली लुंट मचाई जा रही है।
समाचार छापे जाने पश्चात देखना यह है कि वन विभाग इस गंभीर समस्या पर क्या रुख इख़्तियार करती है।