बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर छात्रों संग परिचर्चा, संविधान के मूल कर्तव्यों और सामाजिक सशक्तिकरण पर चर्चा

SARJU PRASAD SAHU

April 19, 2025

उत्तर प्रदेश बांदा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बांदा में आज दिनांक 19 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर “आजादी के अमृत काल” में संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों और सामाजिक सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

परिचर्चा में प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्वारा संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों की विस्तृत व्याख्या की गई। साथ ही उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण के अंतर्गत नागरिकों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कक्षा 10 ‘डी’ के छात्र ललित पाल ने भी विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार देता है, और यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम उसके मूल कर्तव्यों का पालन करें।

प्रधानाचार्य धर्मराज जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन और संविधान निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा। उन्होंने बच्चों की समझ और विषय पर विचारशीलता की सराहना करते हुए उन्हें सतत अध्ययन और जागरूकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर छात्रों संग परिचर्चा, संविधान के मूल कर्तव्यों और सामाजिक सशक्तिकरण पर चर्चा”

Leave a Comment