
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
,
कसडोल (बलौदाबाजार), 20 अक्टूबर 2025।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधानसभा इकाई कसडोल के तत्वावधान में आज पाँच सेक्टरों की समीक्षा बैठक का आयोजन संडी स्थित सतनाम भवन में किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति एवं विधानसभा स्तर पर संगठन विस्तार की दिशा तय करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सदानंद मार्कण्डेय (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बसपा छत्तीसगढ़) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय दुजराम बौद्ध (पूर्व विधायक एवं जोन इंचार्ज रायपुर), माननीय के. डी. टंडन (जोन इंचार्ज रायपुर) एवं माननीय करमन खटकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने की, वहीं संचालन इंजीनियर रवि रविन्द्र, जिला प्रभारी बसपा द्वारा किया गया।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनों में राजकुमार डहरिया (विधानसभा अध्यक्ष, बसपा कसडोल), डेरहा डहरिया (पूर्व जिला अध्यक्ष, बसपा), अश्वनी सोनवानी (जनपद प्रतिनिधि), कांशीराम रात्रें, प्रेम भास्कर, कृपा राम शान्डे, दुर्गा प्रसाद टंडन, भारत कुर्रे, दयाराम बांधे सहित सभी सेक्टर एवं पोलिंग स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम जी के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना ही बसपा का प्रमुख लक्ष्य है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और आगामी समय में संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।