बलौदा बाजार श्री श्याम ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फर्जी ग्राहक बनकर की ठगी।

SARJU PRASAD SAHU

May 24, 2025

सरजू प्रसाद साहू कसडोल।

सतर्कता सूचना -।

दिनांक 22-05-2025 को शाम करीब 6:00 बजे, बलौदा स्थित श्री श्याम ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों ने ग्राहक बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पहले एक व्यक्ति आया, आभूषण दिखवाए, नकदी लहराकर विश्वास दिलाया, पानी मांगा। फिर उसका साथी आया। एक हजार रुपए एडवांस देकर “बहन को लाने” का बहाना बनाकर निकल गए। बाद में लॉकेट व अन्य आभूषणों की चोरी का पता चला।

दुकान का सीसीटीवी खराब था। पास की एक अन्य दुकान से सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों का हुलिया मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।

सभी सराफा व्यापारी सावधान रहें:

• दुकान के सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखें।

• नकद लहराने व बहाने बनाने वाले संदिग्धों से सतर्क रहें।

• कोई भी संदिग्ध गतिविधि हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

संदिग्धों के फोटो/वीडियो ।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment