बलौदाबाजार यातायात पुलिस की सख्ती : हेलमेट जोन में नियम तोड़ने पर आरक्षक पर हुई चालानी कार्रवाई

TEKRAM KOSLE

October 25, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 25 अक्टूबर 2025।
सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए बलौदाबाजार यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डोटोपार बाईपास चौक एवं सकरी बाईपास चौक को हेलमेट जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 2:00 बजे, यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले आरक्षक क्रमांक 698 गणपत लहरे (वर्तमान तैनाती: थाना भाटापारा ग्रामीण) के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है। आरक्षक गणपत लहरे को डोटोपार चौक हेलमेट जोन में बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते हुए पाया गया, जिसके बाद तत्काल चालान काटा गया।

बलौदाबाजार यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हेलमेट जोन में किसी को भी नियमों से छूट नहीं दी जाएगी, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस कर्मी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी पर समान रूप से कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी ने बताया,

> “सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना न केवल कानूनी बाध्यता है बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक भी है। हेलमेट जोन में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही जारी रहेगी।”

 

बलौदाबाजार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करें, ताकि स्वयं और दूसरों की जान की रक्षा हो सके।

संपादक { समाचार }

Share this content:

2 thoughts on “बलौदाबाजार यातायात पुलिस की सख्ती : हेलमेट जोन में नियम तोड़ने पर आरक्षक पर हुई चालानी कार्रवाई”

  1. बाइक मे भी हेलमेट पहनो जैसा वॉयस अलर्ट होना चाहिए जो सेंसर् से जुड़ा हो और हेलमेट पहनने पर हि बन्द हो जिस पर कोई साधारण मैकेनिक छेड़छाड़ कर ही न सके कंपनी फिटेड हो, अलार्म सेंसर से हि बन्द हो,,,

    और तेज आवाज आनी चाहिए ताकि चलाने वाला मजबोर हो जाए,,

    जैसे कि कारों मे सीट वॉयस अलर्ट होता है

    Reply
    • आपने सही कहा इससे सामने वाला और सभी वाहन चालक सुरक्षित चल पाएंगे.

      Reply

Leave a Comment