बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल फरार 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

SARJU PRASAD SAHU

June 17, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदा बाजार थाना सिटी कोतवाली दिनांक 17.06.2025 पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी नोबिल नवरंग को किया गया गिरफ्तार। पुलिस द्वारा बलौदाबाजार आगजनी की घटना में शामिल फरार आरोपियों की सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश।

आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकाने पर दी जा रही है लगातार दबिश तथा टेक्निकल टीम के माध्यम से भी की जा रही है लगातार पतासाजी।बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल अब तक कुल 194 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

दिनांक 10.06.2024 को बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना पर से थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में कुल 14 अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी भी लगातार जारी है। उक्त घटना के संबंध प्राप्त वीडियो फुटेज, सीसीटीवी फुटेज, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त फोटो एवं वीडियो, गवाहों से पूछताछ के आधार पर बलौदाबाजार आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कार्यवाही लगातार की जा रही है। *इसके अतिरिक्त उक्त घटना में फरार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकाने पर पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। इसके अलावा साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा भी फरार आरोपियों के संबंध में लगातार पताशाजी की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़, आगजनी घटना में शामिल 01 आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार था तथा गिरफ्तारी के डर से लगातार अपना पता ठिकाना बदल रहा था। पुलिस टीम द्वारा भी उक्त आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पुख्ता सूचना के आधार पर उक्त घटना में शामिल आरोपी नोबिल नवरंग को हिरासत में लिया गया है। उक्त आरोपी नोबिल नवरंग को आज दिनांक 17.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अब तक बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल कुल 194 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

आरोपी- नोबिल नवरंग उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खेरझिटी थाना पथरिया जिला मुंगेली

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment