बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का अभियान: होटल–ढाबों में शराब पिलाने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार

TEKRAM KOSLE

December 1, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार-भाटापारा, 01 दिसंबर 2025।
जिले में अवैध शराब खपत और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने की गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस का विशेष अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में 30 नवंबर 2025 को चलाए गए अभियान में कुल 17 आरोपियों को पकड़ा गया, जो होटल, ढाबा, ठेला और चखना सेंटर में अवैध रूप से शराब पिलाने तथा सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन कराने में लिप्त थे।

अवैध चखना सेंटर और शराब सेवन पर कार्रवाई

थाना पलारी और सुहेला पुलिस टीम ने शराब भट्टी के पास अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर, सड़क किनारे स्थित होटल–ढाबों और ठेलों पर छापामार कार्रवाई की। यहां लोगों को बैठाकर शराब पिलाने और व्यवस्था उपलब्ध कराने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

पुलिस ने मौके से 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. दिलहरण सेन, 40 वर्ष, ग्राम कारी, थाना पलारी

2. राजेंद्र आडिल, 30 वर्ष, ग्राम कुची, थाना गिधपुरी

3. ओमप्रकाश कुर्रे, 25 वर्ष, ग्राम बिनौरी, थाना पलारी

4. कैलाश धृतलहरे, 38 वर्ष, ग्राम सकरी, थाना सिटी कोतवाली

5. सिद्धांत टंडन, 19 वर्ष, ग्राम जंगलोर, थाना पलारी

6. कमल फेकर, 47 वर्ष, ग्राम सकरी, थाना सिटी कोतवाली

7. कृतम धृतलहरे, 26 वर्ष, ग्राम सर्रा, थाना पलारी

8. डागेश्वर प्रसाद कन्नौजे, 31 वर्ष, ग्राम कोसमंदा, थाना पलारी

9. नेतराम चेलक, 55 वर्ष, ग्राम घिरघोल, थाना पलारी

10. देव कुमार यादव, 31 वर्ष, ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी

11. हेम कुमार धीवर, 43 वर्ष, वार्ड 11 पलारी

12. मुन्ना यादव, 35 वर्ष, वार्ड 12 पलारी

13. विजय धीवर, 29 वर्ष, ग्राम चरौदा, थाना आरंग, जिला रायपुर

14. शिवकुमार वर्मा, 37 वर्ष, वार्ड 12 पलारी

15. संजय यादव, 26 वर्ष, थाना कसडोल

16. बसंत कुमार साहू, 50 वर्ष, ग्राम फुलवारी, थाना सुहेला

17. देवेंद्र साहू, 42 वर्ष, ग्राम फुलवारी, थाना सुहेला

 

पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जिला पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब बिक्री, चखना सेंटर संचालन और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा।
सोशल मीडिया और सूचना तंत्र के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment