बलौदाबाजार पुलिस में तबादला आदेश, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारी बदली

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 19, 2025

बलौदाबाजार, 18 अगस्त 2025।
पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा भावना गुप्ता (भापुसे) ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में कई अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार—

निरीक्षक शशांक सिंह ठाकुर को थाना भाटापारा शहर से हटाकर प्रभारी थाना कसडोल पदस्थ किया गया है।

निरीक्षक प्रवीण मिंज को यातायात सिमगा से हटाकर प्रभारी थाना भाटापारा शहर बनाया गया है।

निरीक्षक नरेश चंद दीवान को थाना गिधपुरी से प्रभारी यातायात सिमगा भेजा गया है।

निरीक्षक परिवेश तिवारी को रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार से प्रभारी थाना अजाक/शिकायत शाखा/कंट्रोल रूम/डायल-112 पदस्थ किया गया है।

उप निरीक्षक संदीप बंजारे को थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से हटाकर प्रभारी थाना गिधपुरी बनाया गया है।

उप निरीक्षक किसुन कुम्भकार को थाना लवन से प्रभारी पुलिस चौकी करहीबाजार भेजा गया है।

सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पाटिल को पुलिस चौकी करहीबाजार से हटाकर थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पदस्थ किया गया है।

इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक माना गया है। आदेश की प्रतिलिपि जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment