अश्लील-गाली गलौज व टंगिया से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को बलौदाबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 24, 2025

जिला ब्यूरो चीफ /तोषन प्रसाद चौबे
attempted murder

बलौदा बाजार I प्रार्थी चंद्रमोहन जायसवाल निवासी ग्राम रसेड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 14.03.2025 को होली पर्व के दिन वह अपनी किराना दुकान खोलकर बैठा हुआ था। की इसी बीच आरोपी भीमा ध्रुव अपने हाथ में टंगिया लेकर आया और प्रार्थी को पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देकर, प्रार्थी के ऊपर टंगिया से प्राण घातक वार कर दिया* गया, जिससे प्रार्थी के सिर के दाहिने तरफ गहरा चोंट लगा है।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 257/2025 धारा 296,351(2),109 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी भीमा ध्रुव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रसेडी थाना सिटी कोतवाली को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पुरानी बात को लेकर प्रार्थी के ऊपर टंगिया से प्राणघातक हमला करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 24.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “अश्लील-गाली गलौज व टंगिया से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को बलौदाबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार ।”

Leave a Comment