बबेरू में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित।

SARJU PRASAD SAHU

May 29, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बांदा-: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित *पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बबेरू में जिला पंचायत स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नन्दगोलाप गुप्ता ‘नन्दी’ जी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के संघर्षमय जीवन और सेवा भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि 300 वर्ष पूर्व जब समाज विदेशी आक्रांताओं के उत्पीड़न से त्रस्त था, तब अहिल्याबाई जी ने न केवल मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, बल्कि अपने न्यायप्रिय एवं सेवाभाव से समाज को दिशा देने का कार्य भी किया।

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अहिल्याबाई होल्कर जैसे व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना चाहिए।

सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील पटेल, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अमित सेंठ सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों ने लोकमाता के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment