फेडरेशन ब्लॉक पलारी में नई कार्यकारिणी का भव्य गठन, लोचन प्रसाद बांधे निर्विरोध अध्यक्ष

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

November 10, 2025

पलारी/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पलारी की कार्यकारिणी का विस्तार शनिवार 08 नवंबर 2025 को विकासखण्ड स्रोत समन्वयक भवन पलारी में आयोजित बैठक में संपन्न हुआ। बैठक का सबसे अहम क्षण तब आया जब सर्वसम्मति से लोचन प्रसाद बांधे को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। उनके नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल में विभिन्न पदों के लिए सक्रिय एवं योग्य सदस्यों का चयन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में खगेश कुमार रात्रे, संरक्षक के रूप में चुम्मन लाल साहू एवं हरीश यादव, जबकि ब्लॉक सचिव के रूप में दिलेश्वर प्रसाद भारद्वाज का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष का दायित्व अशोक कुमार पैकरा को सौंपा गया। ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर चुम्मन लाल साहू और अनिल आडिल चुने गए, वहीं महिला उपाध्यक्ष के रूप में संध्या पैकरा एवं अंजूलता पाठक का चयन किया गया।

महासचिव पद पर श्रवण कुमार साहू एवं टेमसिंह तेहरवंश, जबकि महामंत्री पद पर दिनेश सिंह ठाकुर एवं शशिप्रभा वर्मा का चयन किया गया। सह–सचिव के रूप में वंदना वर्मा, कन्हैया साहू और शेषनारायण ध्रुव को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव के रूप में मोहन गायकवाड़ और धनंजय ध्रुव चुने गए। संगठन सचिव पद पर नवल किशोर चन्द्राकर एवं दिलीप कुमार साहू का चयन किया गया। प्रवक्ता के रूप में कमलेश ध्रुव, भैलेन्द्र रात्रे और डोमन साहू की घोषणा की गई।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता गौरी सिंह को सौंपी गई, जबकि महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सतरूपा विश्वकर्मा और अन्नपूर्णा ध्रुव को शामिल किया गया।
विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अजय कुमार मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा, घनश्याम प्रसाद राय एवं रंजिता कन्नौजे को चुना गया।

ब्लॉक कार्यकारिणी में केशरी लाल सरशीहा, हेमन कुमार रात्रे, ओमप्रकाश वर्मा, भेखलाल साहू, कुमार गौरव साहू, हेमराज दीवान, हेमलाल ध्रुव, रामजी नारंग, हीरामन कोसले, भुवन लाल चौबे, देवकुमार जांगड़े, प्रेमशंकर दीवान, पुनीत टण्डन, थानेश्वर चन्द्रवंशी, प्रकाश भतपहरी, इन्दर्मन वर्मा, रामकुमार जायसवाल, कु. मीना ध्रुव और रजनी बंजारे सहित कई सदस्यों को स्थान दिया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही ब्लॉक इकाई पलारी में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उम्मीद जताई गई कि अध्यक्ष लोचन प्रसाद बांधे एवं उनकी पूरी टीम शिक्षक हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सकारात्मक दिशा में कार्य करती रहेगी।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment