फूड सेफ्टी और खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: भाटापारा होटल से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

TEKRAM KOSLE

October 8, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 8 अक्टूबर 2025।
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर फूड सेफ्टी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को भाटापारा में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ख़ेमजी होटल, सदर बाजार में मिठाइयों, नमकीन और चांदी वर्क सहित कुल 35 खाद्य पदार्थों की जांच की गई।

जांच में सामने आए परिणाम

33 नमूने मानक अनुसार सही पाए गए, जबकि 2 नमूने अमानक (झूठा) रिपोर्ट प्राप्त हुए।

होटल परिसर में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर 5 नग सिलेंडर जब्त किए गए।

विक्रय हेतु रखे गए कुछ खाद्य पदार्थों पर नियमानुसार लेबलिंग नहीं पाई गई।

उपयोग किए गए खाद्य तेल को 2-3 बार से अधिक दोहराया गया था, जिससे टीपीएम (TPM) 25% से अधिक पाया गया। इस पर लगभग 10 लीटर खाद्य तेल नष्ट किया गया।

नियमों का उल्लंघन

होटल में कार्यरत कर्मचारी बिना हैंड ग्लव्स, हेड गियर और एप्रन के काम करते पाए गए।

संस्थान में कोई भी कर्मचारी फूड सेफ्टी फास्टैक ट्रेंड नहीं मिला।

फूड पार्सल के लिए न्यूज पेपर का उपयोग किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से असुरक्षित है।

कर्मचारियों के पास एनुअल मेडिकल सर्टिफिकेशन भी नहीं पाया गया।

विभागीय कार्रवाई

उपरोक्त सभी बिंदुओं पर होटल संचालक को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं घरेलू सिलेंडर का अवैध उपयोग पाए जाने पर 5 सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त किया गया।

 

संपादक { समाचार }

Share this content:

1 thought on “फूड सेफ्टी और खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: भाटापारा होटल से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त”

Leave a Comment