प्लेन क्रैश बहुत ही दुखद व दर्दनाक हादसा-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

June 13, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक वनांचल ने, अहमदाबाद से लंदन जा रही प्लेन हादसा पर गहरा दुख जताया है, और कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद व दर्दनाक घटना है, इस प्रकार की घटना भविष्य में ना घटे, इसके लिए सरकार को विशेष कदम उठाना चाहिए, मेरा, सरकार से अनुरोध है कि इस बारे में गंभीरता से विचार कर जांच कराये, और पता करे कि इसके पीछे क्या क्या कारण है, और कैसे सुधार किया जा सके ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति पैदा ना हो।

युधिष्ठिर नायक वनांचल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने ,समस्त कार्यकर्ताओं से, वरिष्ठ जनों से, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण से, आमजन से विनम्र अनुरोध किया कि, प्लेन हादसे में जान गवाने वाले भाई, बहन, बंधु जन की आत्मा शान्ति के लिए एवं उन सबके परिवार को इस दुखद घड़ी में संभलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें व शाम को एक दीपक जलाकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment