कसडोल -: शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान असनींद,कसडोल जिला बलौदाबाज़ार में प्रेमचंद जयंती और अज़ीम प्रेमजी स्कालरशिप पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें 126 छात्र शामिल रहे । साथ ही प्राचार्य सहित 5 स्टाफ सक्रिय रूप से सहभागी बने । इस दौरान अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन की ओर से संस्थान सदस्य चंद्रशेखर,झरना व नरेन्द्र शरीक रहे व विविध बिन्दुओं को बहुत शानदार तरीके से समझाये । बच्चों ने बहुत पसंद किए । इस आयोजन प्रत वर्ष वाले छात्र को शामिल किया गया ताकि विस्तार से एक एक बिन्दुओं पर चर्चा किया जा सके ।
इस आयोजन में चर्चा के बिन्दु के रूप में 1 प्रेमचंद जयंती के उद्देश्य, 2 संस्थान का परिचय, 3 अज़ीम प्रेमजी स्कालरशीप के संदर्भ में जानकारी, 4 लिंग असमानता पर आधारित मूवी स्क्रीनिंग व चर्चा, 5 प्रश्न मंच – प्रेमचंद एवं संवैधानिक मूल्य, 6 यूथ ग्रुप निर्माण के संदर्भ में चर्चा, 7 पोस्टर प्रदर्शनी और चर्चा शामिल थे । बच्चों ने इस आयोजन में शामिल होकर इसे ज्ञान संवर्धन के लिए लाभकारी बताया।
शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान असनींद,कसडोल में विस्तार से प्रेमचंद के जीवन व उनके रचनाओं पर विमर्श किया गया। साथ ही 10 सितम्बर से 30 सितम्बर तक अज़ीम प्रेमजी स्कालरशीप हेतु ऑनलाइन फॉर्म जमा करने व इसके बारे में विस्तार से एक एक प्रक्रिया को समझाया गया। स्कॉलरशीप से सम्बंधित जानकारी प्रथम वर्ष के छात्राओं के साथ PPT के माध्यम कर साझा किया गया। साथ सभी को प्रेरित किया गया कि माप दंड और पात्रता के आधार पर अधिक से अधिक फॉर्म जमा करते हुये इसका लाभ से वंचित न रहे । प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रा जो शासकीय स्कूल से 10 व 12 कि परीक्षा पास किए हैं वह सभी आवेदन जमा कर सकते हैं । स्कॉलरशीप से संबंधित चर्चा के बाद, प्रेमचंद पर आधारित चर्चा हुई । जिसमें ज़ेंडर असमानता पर आधारित मूवी पर बातचीत किया गया। इसके लिए आईना मूवी को दिखाकर किस किस तरह से बालक बालिका का भेदभाव घरों में होता हैं इस पर विस्तार से चर्चा किया गया । इसके बाद प्रश्न मंच का आयोजन किया गया।प्रेमचंद के जीवन पर आधारित चार उत्तर वाले प्रश्न मंच सभी बच्चे व शिक्षक को बहुत पसंद आता हैं । अब तक 7 आयोजन में सबसे पसंद किए जाने वाले आयोजन में यह शामिल रहा ।
स्कालर शीप प्रभारी नरेन्द्र सिंह सांचलक की भूमिका में रहे। प्राचार्य चन्द्रशेखर वर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि समानता लाने के बेहतर प्रयास प्रत्येक युवा को करने की आवश्यकता हैं साथ ही उन्होने कहा अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे यह प्रयास उत्तम प्रकार का हैं औसा हमारे जीवन में कभी मिला आप लोग के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं इसका अधिक से अधिक लाभ लेना हैं । उन्होने समापन व धन्यवाद ज्ञपित भी किए । प्राचार्य वर्मा सर ने प्रथम वर्ष वाले छात्राओं को अधिक से अधिक फॉर्म जमा करने के लिए प्रेरित किये।चंद्रशेखर ने अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन का परिचय विस्तार से बताये। पोस्टर प्रदर्शनी पर विस्तार से बातचीत हुई । मूवी दिखाने के बाद झरना ने जेंडर असमानता पर आधारित चर्चा पर बातचीत किए छात्रों की सक्रिय भागीदारी काफी अच्छा था । आगामी महीने गांधी जयंती पर इस तरह के आयोजन की सहमति बनी और प्राचार्य सर एक दिवसीय कार्ययोजना बनाने का सुझाव दिये जिसमें एक दिन विविध गतिविधियों को शामिल करने व सम्पूर्ण युवाओं को शामिल करने पर सहमत हुये । यह कार्यशाला प्रत्येक बच्चों के लिए उत्साह भरा होगा । युवा समूह गठन करके विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर समाज व युवाओं को प्रेरित किया जा सकता हैं इस दिशा में प्रयास करने व समाज के लिए कुछ करने वाले युवाओं को आमंत्रित किया गया जो कि आने वाले दिन में गठित युवा मंच के सदस्य हो सकते हैं ।
अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के सदस्य ने इस अवसर पर बताया कि प्रेमचंद जयंती के माध्यम से 4 हायर सेकंडरी और 3 कालेज तक पहुँचने का प्रयास किया गया जिसमें 642 युवाओं और 40 शिक्षकों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिला । अज़ीम प्रेम जी स्कालरशिप पर पीपीटी के माध्यम से एक एक चरण को समझाया गया । कई तरह के मन में उलझन था उन्हे स्पष्ट किया गया
प्रेमचंद जयंती के माध्यम से युवाओं के साथ जेंडर असमानता, जातिगत भेदभाव व समानता जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से बातचीत करने का अवसर मिला । बच्चों के लिए पोस्टर दिखा कर बातचीत करना , मूवी दिखाकर चर्चा करना , प्रश्न मंच के माध्यम से विस्तार से बातचीत करना उत्साह जनक था।फीडबेक से पता चला छात्राओं को बहुत पसंद आया उन्हे आगामी दिनों में भी इसी तरह के अलग- अलग टॉपिक पर चर्चा करने व समझने के लिए अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन का सहयोग कि मांग किए यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था।सभी 7 संस्था के प्राचार्य व छात्र छात्राओं व कालेज के युवा साथियों का धन्यवाद , गांधी जयंती के अवसर 3 कालेज के अलावा अन्य हायर सेकंडरी में बातचीत करने की योजना हैं ।